ट्रैक्टर लेकर हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीण, गुस्साए हाथी ने वाहन को पैरों तले कुचला

Spread the love

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में ग्रामीणों को ट्रैक्टर से हाथी भगाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब गुस्साए हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल का है। बताया जा रहा है कि जिल्गा जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है। इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से भगाने पहुंच गए।

ये भी पढ़े :स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस का एक्शन, 35 स्कूल वाहनों के चालक-कंडक्टरों का हुआ अल्कोहल टेस्ट

ग्रामीणों की इस कोशिश से हाथी भड़क गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की अपील

इस घटना में ग्रामीण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *