ट्रंप का नया टैरिफ प्लान: भारत से चीन तक 8 देशों पर 25% तक शुल्क लगाने की तैयारी

Spread the love

अमेरिका ने भारत, चीन सहित छह अन्य देशों से होने वाले आयात पर 25% तक का नया शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही, बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर से आने वाले सामानों पर 20% तक का शुल्क लगाने की भी योजना बनाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने घरेलू उद्योगों को बचाने के लिए अपनी कोशिशें फिर से तेज कर दी हैं।

ये भी पढ़े :रेलवे फाटक के पास मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चल रहा था जुआ, रायगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

चीन पर क्यों लगेगा ज्यादा टैरिफ?

ट्रंप प्रशासन ने नए शुल्क लगाने का जो प्रस्ताव दिया है, इसका मकसद देश की उस समस्या से निपटना है जिसे वे ‘संरचनात्मक रूप से अत्यधिक औद्योगिक क्षमता’ (structural excess industrial capacity) कहते हैं। चीन पर सबसे ज्यादा, यानी 20% अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। वाशिंगटन का आरोप है कि चीन ने वैश्विक बाजारों में सस्ते निर्यात की बाढ़ ला दी है, जिसमें स्टील, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर उत्पाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *