
रायपुर 23 नवम्बर chhattisgarh.co। प्रदेश की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत एक नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति निमेश त्रिपाठी के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले नवविवाहिता शालिनी त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि शालिनि त्रिपाठी मूलत: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली है।शालिनी का 24 नवंबर 2019 को निमेश त्रिपाठी से शादी हुआ था। इनका 2 माह का एक बच्चा है। मृतका के परिजनों के मुताबिक शालिनी के सास-ससुर और पति अक्सर दहजे के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। जिससे वो काफी परेशान रहती थी। पुलिस के मुताबिक टिकरापारा 7 नवंबर को शालिनी का पति और सास-ससुर के साथ बहस हुई थी। इसी बीच पति निमेश ने उस पर हाथ उठा दिया।
इसके बाद शालिनी ने कमरे में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।