|
यहां खबर सुनें -
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इस साल अगस्त महीने में 2 एकादशी की तिथि है। रविवार, 9 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी और दूसरी श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी जो 24 अगस्त 2026, सोमवार के दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा और उपासना करने से मन को शांति मिलने के साथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कामिका एकादशी से पहले घर की साफ-सफाई और कुछ धार्मिक अनुष्ठान को करने की अनोखी परंपरा है। ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मक होने के साथ विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं 5 ऐसे कार्यों के बारे में जिन्हें कामिका एकादशी से पहला ही कर लेना चाहिए।
पूजा कक्ष की साफ-सफाई करें
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कामिका एकादशी से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। घर के पूजा कक्ष में रखी भगवान की मूर्तियों को साफ कपड़े से पोंछे। पुरानी फूल, खराब मालाएं और बेकार की सामग्री हटा देनी चाहिए।
कामिका एकादशी अन्य एकादशियों की ही तरह अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान दान-पुण्य करने के साथ जरूरतमंदों की मदद करना धार्मिक नजरिए से शुभ माना जाता है। सभी लोगों को अपनी क्षमता के हिसाब से निर्जला नहीं तो कम से कम व्रत तो रखना ही चाहिए। अगर आप व्रत रखने में समर्थ नहीं हैं, तो विष्णु के नाम का जाप ही करें।

