कपड़े सुखाने गई थी महिला, जैसे ही गीले कपड़े रस्सी पर डाले… करंट ने छीन ली जिंदगी; परिवार में मातम

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में कपड़े सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। यह घटना अधारी नवागांव की है।

जानकारी के मुताबिक, अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू सोमवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई थी। जिस जगह पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांधी गई थी उसी के ठीक बगल से बिजली का तार गुजरा हुआ था। जैसे ही संगीता ने रस्सी पर गीले कपड़े डाले वह अनजाने में विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *