कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने छूटे हुए स्कूली बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश

Spread the love

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के मौसम में सुगम आवागमन हेतु जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर शर्मा ने कहा क़ि कई मुख्य एवं ग्रामीण सड़के बारिश के कारण और अधिक जर्जर हो गई है जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे सभी सड़कों का पैच रिपेयर कार्य तेजी से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत स्कूली बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा क़ि अब तक़ जिन बच्चों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है उनके लिये स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय कर विशेष अभियान चलाएं और समय – सीमा के भीतर पूरा कराएं।

कलेक्टर ने सुपोषित बचपन अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक लड्डू वितरण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा अनियमितता पर सीडीपीओ पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने बरसात के मौसम में गुणवत्तापूर्ण लड्डू निर्माण हेतु स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में ही निर्माण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में पोषण वाटिका निर्माण की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी को निर्देशित किया क़ि सभी आश्रम -छात्रावासों में उपयुक्त स्थान पर पोषण वाटिका का निर्माण कराएं।

कलेक्टर ने ई -ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए राज्य शासन की मंशा अनुसार सभी फाइलो का मूवमेंट एवं पत्राचार शतप्रतिश ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना,एग्रीस्टेक पंजीयन, सेवा सेतु पोर्टल आदि की समीक्षा की।

बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील,अपर कलेक्टर दीप्ति गोते,ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *