कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तहसील कार्यालय एवं सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

Spread the love

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार :  कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को सुहेला में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियो को जरुरी निर्देशित
दिये। कलेक्टर शर्मा ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट के प्रकरणों का अवलोकन कर भविष्य में सभी प्रकरण ऑनलाइन दर्ज करने एवं समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन हेतु छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराने तथा स्वामित्व कार्ड बनाने वितरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में संचालित सेवा सेतु पोर्टल का भी जायजा लिया और संचालक से सेवाओं और प्रतिदिन आवेदनों की संख्या के सम्बंध में पूछ ताछ कर जानकारी ली।उन्होंने सभी 600 सेवाओं की जानकारी लोगों को आसानी से उपलब्ध हो इसके लिये क़क्ष में बार कोड चस्पा करने कहा।

ये भी पढ़े :प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मुस्तैदी से बची चार लोगों और एक बेजुबान की जान

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन ओपीडी एवं मासिक आईपीडी की संख्या, बेड संख्या, दवाईयों की उपलब्धता तथा बरसात में स्नेक बाइट से बचाव हेतु एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने नये अस्पताल भवन निर्माण हेतु वर्तमान अस्पताल परिसर में ही उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने इसके पश्चात पीएम आवास योजना के हितग्राही प्रमिला वर्मा के नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया और सुंदर मकान एवं बेहतर सोखता गड्ढा निर्माण पर सराहना करते हुए अन्य ग्रामीणों को भी इसीतरह से सोखता गड्ढे का निर्माण करने कहा।

कलेक्टर ने एनआरएलएम आजीविका केन्द्र में बिहान की दीदियों से मुलकात की और उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हितग्राहियों से फार्म संकलन एवं वेंडर चयन में मदद करने सोलर दीदी के रूप में कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा क़ि किसी एक उत्पाद का चयन कर एक स्थान पर बड़े पैमाने पर निर्माण करें,मशीनरी एवं अन्य व्यवस्था प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम,अतुल शेट्टे,सीएमएचओ डॉ,राजेश अवस्थीन, तहसीलदार के के. वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *