Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की पोस्टिंग, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।

ये भी पढ़े :देशभर के NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, छात्रों को राहत के संकेत, सरकार से जवाब तलब

Transfer Breaking : इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) बनाया गया है।

मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।

प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।

यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में पदस्थापना मिली है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

Transfer Breaking : देखें आदेश की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *