महासमुंद में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Spread the love

महासमुंद: महासमुंद जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर 7 अगस्त को जिला स्तरीय भाला फेंक स्पर्धा का आयोजन किया गया है। स्पर्धा में जिले के विभिन्न विद्यालयों,महाविद्यालयों,एवं एथलेटिक्स से जुड़े प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। स्पर्धा के आयु वर्ग

स्पर्धा में बालक एवं बालिका वर्ग में निम्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे:

अंडर-14 (बालक/बालिका)

अंडर-16 (बालक/बालिका)

अंडर-18 (बालक/बालिका)

अंडर-20 (बालक/बालिका),

पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस आयोजन के माध्यम से जिले की युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने और भविष्य में उच्च स्तरीय स्पर्धाओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। महासमुंद जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं एथलेटिक्स प्रेमियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और जिले में एथलेटिक्स के विकास में अपना योगदान दें। यह स्पर्धा फारेस्ट ग्राउंड बीटीआई रोड महासमुन्द में आयोजित होगी। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाडी प्रातः 10 तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। महत्वपूर्ण निर्देश प्रत्येक प्रतिभागी के लिए आयु प्रमाण-पत्र एवं वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर रिपोर्ट करना होगा। ज्ञात हो कि

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा 7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि मे भी मनाया जाता है। राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस का मुख्य उद्देश्य देश में भाला फेंक खेल को बढ़ावा देना, युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरित करना तथा ग्रामीण एवं जमीनी स्तर से उभर रही नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *