ऑनलाइन शॉपिंग से मंगाया धारदार हथियार, घर में छिपाकर रखा था; बेमेतरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को दबोचा

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : दिनांक 08.08.2026 को जरीये मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम करचुवा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा का प्रकाश वर्मा पिता लोकसिंह वर्मा नाम का व्यक्ति अपने पास घर में धारदार चाकु रखा है ।

उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, चौकी प्रभारी खण्डसरा सउनि कंवल सिंह नेताम को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया।

ये भी पढ़े :रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा, 3 घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट! घर से निकलने से पहले जान लें पूरा डायवर्जन प्लान

जिस पर पुलिस चौकी खण्डसरा टीम द्वारा प्रकाश वर्मा के घर पास पहुंचकर प्रकाश वर्मा के मकान का तलाशी लिया गया, आरोपी प्रकाश वर्मा द्वारा अपने मकान के कमरा से 01 नग लोहे का धारादार एवं आरीदार वस्तु को निकाल कर पेश किया गया। आरोपी से धारदार एवं आरीदार वस्तु को रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज कि मांग करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना। आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि ऑनलाईन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से मंगाना। आरोपी प्रकाश वर्मा के कब्जे से उपरोक्त लोहे का 01 नग धारदार वस्तु को जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी प्रकाश वर्मा पिता लोक सिंह वर्मा उम्र 19 साल निवासी करचुवा चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 08.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उपनिरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक योगेन्द्र सोनी, स्वप्निल पांडेय सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *