आज हरियाली अमावस्या के साथ ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ काल माना गया है। इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होता है। ज्योतिषों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। तो ऐसे में यहां जान लीजिए कि आज का दिन आपकी लव और मैरिज लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। तो यहां विस्तार से पढ़िए सभी 12 राशियों का लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए काफी खुशनुमा रहेगा। आज पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी। वहीं रिश्ते के बारे में अपने साथी से बात करें जिससे भविष्य की योजनाएं बन सकें। :घरेलू मामलों को सुलझाने और सुकून के पल बिताने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। वहीं जो जातक सिंगल है आज उनकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें और बेवजह की बहस से बचें। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा इसलिए हर पल का मजा लें और अपने रिश्ते को पहले से अधिक मजबूत और मधुर बनाएं। अपनी भावनाओं को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज अपने रिश्ते में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है इसलिए बात करते समय थोड़ा ध्यान रखें। अतीत के अनुभवों से सीख लें ताकि आपके भविष्य की नींव मजबूत हो सके। जबरदस्ती खींचे जा रहे रिश्ते से बाहर निकलना ही बेहतर है। यदि आप सिंगल हैं तो इस समय का खुलकर आनंद लें। वहीं अगर आप विवाह के इच्छुक हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। सही समय जल्द आएगा।
कर्क राशि
आज का दिन रिश्ते को आगे ले जाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल है वो नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। संभव कि आपकी मुलाकात उस शख्स से हो जो आगे चलकर आपका हमसफर बनें। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर कोई प्यारा सा सरप्राइज प्लान कर सकता है। आज आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जिएं। अपने पार्टनर के साथ आज क्वालिटी टाइम बिताएं।
कन्या राशि
काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, जिससे वे थोड़ा नाराज हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और अपने साथी को आश्वस्त करें। आज अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें। आज अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर भोजन करना आपको बड़ी मानसिक शांति और खुशी देगा।
तुला राशि
रिश्ते के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। साथ ही अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने प्यार जा इजहार कर दें। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताएं। घर-परिवार में प्यार और खुशियां बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ नहीं रहेगा। आज रिश्ते में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। पार्टनर के साथ थोड़ा संयम और धैर्य बनाकर रखें। ईगो को अपने रिश्ते के बीच में न आने दें। वहीं जिन्हें प्यार में धोखा मिला है वो सबकुछ भूलकर एक नई शुरुआत करें। अपने दिल के सबसे नजदीक और खास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
धनु राशि
आज का दिन हंसी-खुशी से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ लंबी बातचीत होगी जो आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगी। लव पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं और कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो।
मकर राशि
आज आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। आज अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। अगर रिश्ते में कोई गलतफहमी चल रही है तो बातचीत से सुलझाने का सही समय है। वहीं आज अधिक उत्साह मे आकर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें। आज अपने पार्टनर को कई खास तोहफा दें साथ ही कुछ स्पेशल करें।
कुंभ राशि
आज प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर का सपोर्ट आपको मानसिक शांति देगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए और खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आज साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा का योग बन रहा है, जिससे आप दोनों और भी करीब आ जाएंगे।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें। पार्टनर को समझने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा का प्रोग्राम बनेगालेकिन सफर में गड़बड़ी या बीमारी की आशंका है इसलिए सावधान रहें। आपके और आपके साथी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा, जिससे रिश्ता और खुशनुमा बनेगा।

