बेमेतरा में डबल मर्डर से दहला गांव! बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बेमेतरा :  जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा का है।

ये भी पढ़े  :MCB में 15 अगस्त का भव्य समारोह! मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण, देखें मिनट-टू-मिनट पूरा शेड्यूल

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *