सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक ही दिन में सोना ₹4,715 और चांदी ₹8,269 सस्ती, जानें अपने शहर के नए रेट

Spread the love

सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। 20 नवंबर को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव एक झटके में 4,700 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में भी 8,000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें दबाव में हैं। ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।

एक झटके में सोना ₹4,715 और चांदी ₹8,269 टूटी
20 नवंबर की सुबह MCX पर सोने का भाव 4,715 रुपये यानी 3.70 फीसदी गिरकर 1,22,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 8,269 रुपये यानी 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1,49,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले भी सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिली है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव लगातार आठवें दिन गिरा था। एक दिन पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये कम हुई थी।

ये भी पढ़े :Cyclone Akvan Alert: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों को 8 बिंदुओं पर तैयारी के निर्देश

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 94,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,25,720₹1,15,250₹94,330
मुंबई₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
कोलकाता₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
चेन्नई₹1,25,570₹1,15,100₹94,180
बेंगलुरु₹1,25,570₹1,15,100₹94,180

चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। 20 नवंबर की सुबह चांदी का खुदरा भाव 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले इसकी कीमत 2,500 रुपये कम हुई थी। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस और चांदी 42.86 डॉलर प्रति औंस पर थी।

क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर सख्त रुख की आशंका को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बाजार में इन संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *