कांकेर : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जबलपुर के एक अस्पताल में ईलाज करवाने एक नक्सली को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि इस पर 80 लाख रूपये का ईनाम था।
नक्सली डीकेएसजेडसी सदस्य अशोक रेड्डीर उर्फ बलदेव को लगभग एक माह पहले मध्य प्रदेश के एटीएस ने दबोचा था। उक्त नक्सली के खिलाफ कांकेर जिले के छोटेबेठिया में अपराध दर्ज होने के चलते पूछताछ के लिए कांकेर पुलिस जबलपुर जेल से आज 15 सितंबर को कांकेर लाया गया और न्यायालय में पेश किया। जहाँ से 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड में पुलिस को सौंपा गया है। कांकेर पुलिस 20 सितंबर तक पूछताछ करेगी। पूछताछ में कई अहम जानकारी मिल सकती है।
Comments