टाउनशिप के अलग-अलग गणेश पंडालों में 12 ज्योर्तिलिंग के होंगे दर्शन

टाउनशिप के अलग-अलग गणेश पंडालों में 12 ज्योर्तिलिंग के होंगे दर्शन

भिलाई  :  टि्वनसिटी में श्री गणेशोत्सव पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी है। आकर्षक व भव्य पंडाल श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे। झांकी के रूप में सेक्टर-6 में 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, सेक्टर-2 में सपनों की दुनिया, सेक्टर-1 में एलियन और उड़न तस्तरी नजर आएगी। इसके अलावा कई अन्य पंडालों में भी आकर्षक झांकी रखी जा रही है। आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

सेक्टर-1 में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष एलियन अटैक की झांकी तैयार की गई है। उड़न तश्तरी उड़ते हुए पंडाल के भीतर उतरेगी। सड़क 11 में पूरे मैदान में पंडाल तैयार किया गया है। भीतर थ्री डी पेंटिंग है। श्री गणेश मंच अलग से बनाया गया है। त्रकतुंड स्वरूप में भगवान गणेश की 18 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समिति प्रमुख धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आयोजन का 26वां वर्ष है।

कैलाश मानसरोवर की तर्ज पर पंडाल

सेक्टर-6 पुलिस लाइन गणेश उत्सव समिति द्वारा कैलाश मानसरोवर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यह पंडाल 200 फीट चौड़ा, तथा 40 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इस पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन भी होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दानेश्वर देशमुख ने बताया कि भैरव बाबा की झांकी भी पंडाल में विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी।

हुडकों में दिखेंगे लाल बाग के राजा

गणेश मंदिर हुडको मैदान में गणेशोत्सव आयोजन को लेकर भव्य डोम शेड बनाया जा रहा है। इसमें बंगाल से आए कारीगर भव्य पंडाल को आकार दे रहे हैं। श्री गणेश की 10 फीट प्रतिमा जो लाल बाग के राजा की प्रतिकृति यहां स्थापित की जाएगी। इसके अलावा तीन फीट की विभिन्न रूप में 64 प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगे। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे।

सेक्टर-2 में सपनों का महल

न्यू आजाद, गणेशोत्सव समिति, सेक्टर-2 इस बार सपनों का महल लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। पंडाल के भीतर परियाें के अलावा उड़ते पक्षी भी नजर आएंगे। यहां लाइट इफेक्ट से अयोध्या के श्री राम मंदिर की छवि उकेरी जाएगी। यहां भगवान गणेश की 21 फीट की प्रतिमा राजा के स्वरूप में होगी। 50 फीट का भव्य पंडाल बनाया गया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments