Ganesh Utsav 2023 पर मुंबई सहित पूरे देश में छाया उत्साह, सज गए बप्पा के पंडाल

Ganesh Utsav 2023 पर मुंबई सहित पूरे देश में छाया उत्साह, सज गए बप्पा के पंडाल

मुंबई  : गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर मुंबई शहर के सज गया है। गणेशोत्सव का सबसे ज्यादा उत्साह मुंबई में ही देखने को मिलता है। इस बार यहां ज्यादातर पंडालों को चंद्रयान-3 की थीम पर सजाया जा चुका है। इसके साथ ही अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति में भी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

मुंबई के एक पंडाल में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की थीम पर भी सजाया गया है। उधर जीएसबी सेवा मंडल द्वारा भगवान महागणपति की मूर्ति को 66.5 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजाया है। मंडल ने इस वर्ष 360 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस करवाया है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सत्य गणपति मंदिर को ढाई करोड़ रुपये के नोटों और सिक्कों से डेकोरेट किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर को सजाने के लिए 500, 200, 100, 50, 20 और 10 के नोटों की कई मालाएं बनाई गई हैं।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments