मोना स्कूल की शार्वी व सुहानी ने दी चक्रधर समारोह में कत्थक की एकल प्रस्तुति

मोना स्कूल की शार्वी व सुहानी ने दी चक्रधर समारोह में कत्थक की एकल प्रस्तुति

 

सारंगढ़ :  मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल की दो छात्राएं शार्वी केशरवानी और सुहानी स्वर्णकार ने छग के प्रसिद्ध चक्रधर समारोह में अपने एकल कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस वर्ष चक्रधर समारोह के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में शार्वी और सुहानी ने समापन समारोह के दिन अपनी प्रस्तुति दी। शार्वी केशरवानी ने अपने एकल कत्थक में राग हंस ध्वनि में तराना की प्रस्तुति दी। अभिलेखबद्ध इस हंस ध्वनि तराना में पढन्त श्रीमती अनुरेखा घोष, तबला विप्लव भट्टाचार्य , कुंतल मुखर्जी, गायन अनिर्बान, सितार चंद्र चूड़ भट्टाचार्य ने बजाया है। द्रुत लय में आबद्ध इस रचना में शार्वी ने तोड़ों टुकड़ों के साथ कठिन लयकारी में तत्कार का प्रदर्शन करते हुए अपने नृत्य कौशल की अद्भुत छटा बिखेरी ।

विदित हो कि - मोना स्कूल के संचालक रीतेश केशरवानी व तोषी गुप्ता की बारह वर्षीय पुत्री कत्थक साधिका शार्वी केशरवानी मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। 4 वर्ष की अल्पायु से शार्वी नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा अपनी माता श्रीमती तोषी गुप्ता से प्रारंभ की और वर्तमान में श्रीराम संगीत महाविद्यालय में गुरु डॉ. राजश्री नामदेव के सानिध्य में नृत्य शिक्षा ग्रहण कर रही है। कई राज्यीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतियां देते हुए कई उपाधियाँ और उप्लब्धियाँ 2019 से अब तक लगातार अर्जित करते आ रही है । सुश्री शार्वी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई एवं थाईलैंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन, बैंगलोर, उदयपुर, गोवा, जबलपुर, रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, मथुरा, हरिद्वार आदि जगहों पर अब तक 38 मंचों पर अपनी कत्थक की प्रस्तुतियाँ देकर अनुभव अर्जित की है ।

सुश्री शार्वी को 2019 में बैंगलोर में नृत्य ओजस्वी अवार्ड, थाईलैंड में स्वर्ण अवार्ड, 2020 में नृत्य साधिका सम्मान, 2021 में कला साधिका सम्मान, 20 22 में बाल नृत्यकला श्रेष्ठ अवार्ड, 2022 में दुबई में प्रस्तुति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, 2023 में हरिद्वार में उदितमान सम्मान व हाल ही में बिलासपुर में कला अभ्युदिता सम्मान प्रतिष्ठित मंचों से प्राप्त हुए हैं। चक्रधर समारोह में मोना स्कूल की छात्रा सुश्री सुहानी स्वर्णकार की एकल कत्थक की प्रस्तुति रही। डॉ. यशवन्त स्वर्णकार दीपा स्वर्णकार की चौदह वर्षीय पुत्री मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा नवमीं की छात्रा है। अपनी गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता के सानिध्य में पिछले 6 वर्षों से सुहानी नृत्य शिक्षा सतत प्राप्त कर रही है। कई राज्यीय, राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतियां देते हुए कई उपाधियाँ और उप्लब्धियाँ लगातार अर्जित करते आ रही है । सुश्री सुहानी राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर, गोवा, जबलपुर,भिलाई, बिलासपुर, आदि जगहों पर अब तक 22 मंचों पर अपनी कत्थक की प्रस्तुतियाँ देकर अनुभव अर्जित की है। इस चक्रधर समारोह में सुहानी ने राग कलावती में तराना की प्रस्तुति दी। अभिलेखबद्ध इस हंसध्वनि तराना में पढन्त श्रीमती अनुरेखा घोष, गायन अनिर्बान एवं तबला विप्लव भट्टाचार्य एवं कुंतल मुखर्जी जी ने बजाया है। द्रुत लय में आबद्ध इस रचना में सुहानी ने प्रारंभिक तोड़ों टुकड़ों के साथ विभिन्न लयकारीयाँ दिखाते हुए प्रभावकारी तत्कार से अपने नृत्य का समापन किया। मोना ग्रुप ऑफ एजुकेशन के फाउंडर श्री रीतेश केशरवानी ने शार्वी और सुहानी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments