कांकेर के हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।
फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी से जवान परेशान था ,यही नहीं महिला जवान से पैसे भी लगातार ले रही थी। महिला से परेशान होकर जवान ने 16 सितम्बर को अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
Comments