एशियन गेम्स 2023  : जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता दूसरा गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 : जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता दूसरा गोल्ड

 एशियन गेम्स 2023 के जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना सिल्वर जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि नीरज का ये लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल था। अब एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 80 पहुंच चुकी है।

 जैवलिन थ्रो फाइनल के पहले राउंड में नीरज का पहला थ्रो टैकनिकल दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। जिसके बाद ये थ्रो नीरज ने फिर से लिया और 82.38 की दूरी तय की। वहीं इसी इवेंट में भारत के किशोर कुमार जेना ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर फेंका। वह पहले राउंड में दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा दूसरे राउंड में नीरज 84.49 मीटर फेंकने में कामयाब रहे। जोकि उनके पहले थ्रो से भी काफी आगे था। वहीं जेना की बात करें तो 79.76 मीटर थ्रो फेंक पाए।

जैवलिन थ्रो के फाइनल में तीसरे राउंड में भारत के ही किशोर कुमार जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। किशोर ने 86.77 की थ्रो फेंक कर फाइनल में लीड ले ली। बता दें कि नीरज का तीसरा थ्रो फाउल के चलते काउंट ही नहीं हुआ। इसके बाद अगले राउंड की थ्रो में नीरज ने किशोर को पीछे छोड़ दिया। नीरज का ये थ्रो 88.88 का रहा। जिसके चलते वो नंबर एक पर फिर से पहुंच गए।

वहीं किशोर ने अपनी पिछली थ्रो से बेहतर दूरी नापते हुए 87.54 मीटर का थ्रो फेंका। हालांकि नीरज फिर भी आगे निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद अगले राउंड में नीरज ने 80.80 का थ्रो फेंका और किशोर फाउल के चलते अपना काउंट नहीं करा पाए।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments