CG Weather Update: गुलाबी ठंड ने दस्तक दी, तापमान में आएगी गिरावट

CG Weather Update: गुलाबी ठंड ने दस्तक दी, तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर :  मौसम के तापमान में आई गिरावट के बाद रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। अगले दो दिन थोड़ी और गिरावट रहने के बाद बादलों की वजह से तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा की दिशा पूर्वी-उत्तर होने की वजह से तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है।

मध्य इलाकों में इसका प्रभाव कम है, लेकिन बाहरी क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। शहर में भी देररात के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रेकार्ड किया गया है।

25 से बढ़ेगी ठंड

इसी तरह अन्य इलाकों में भी रात का तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से कम रेकार्ड किया गया सबसे कम तापमान कोरिया और बलरामपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तापमान में थोड़ी गिरावट हो की संभावना है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम की वजह से बादल छाने और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार है। 25 से तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ सकता है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments