मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने लिखा पोस्ट, रोमांटिक फोटो शेयर कर गर्लफ्रेंड से किया ये वादा

मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने लिखा पोस्ट, रोमांटिक फोटो शेयर कर गर्लफ्रेंड से किया ये वादा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा  आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन अपनी फिटनेस से सबको हैरान करने वाली मलाइका अरोड़ा को बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। अर्जुन कपूर  ने मलाइका अरोड़ा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जहां मलाइका व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा  के लिए इस खास पोस्ट पर यूं तो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर अर्जुन  संग अपने प्यार का इजहार किया है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "लव यू।" बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने भी खास अंदाज में किया मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश

बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में मलाइका अपनी हील को कान पर फोन की तरह लगाकर बात कर रही हैं। दूसरी फोटो में मलाइका और करीना मस्ती कर रही हैं और तीसरी तस्वीर में मलाइका ने करीना को हग कर रखा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, "यह तीनों तस्वीरों एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार का सिंबल है और हां जूतों के लिए हमारा प्यार। लव यू मल्ला।"









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments