भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर के कृषि उपज मंडी में रखे खाली बोरियों में भीषण आग लग गई है. फटाखे की चिंगारी से लगी आग में 2 लाख से अधिक खाली बोरे जलकर खाक हो गये है.
वहीँ नगर पंचायत की अग्निशमन वाहन खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ा, आस-पास के घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया.
आगजनी की घटना में कृषि उपज मंडी एवं नगर पंचायत की लापरवाही सामने आई है, भानुप्रतापपुर थाने में घटना की सूचना दे दिया गया है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments