रश्मिका मंदाना के हाथ लगी एक और धांसू मूवी, मेकर्स ने जारी किया द गर्लफ्रेंड का फर्स्ट लुक पोस्टर

रश्मिका मंदाना के हाथ लगी एक और धांसू मूवी, मेकर्स ने जारी किया द गर्लफ्रेंड का फर्स्ट लुक पोस्टर

साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दिनों मूवी मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हिंदी हो या तमिल, तेलुगु या कन्नड़ हर फिल्म इंडस्ट्री में अदाकारा रश्मिका मंदाना की भारी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में अदाकारा के हाथ एक और धांसू मूवी लगी है। जिसका खुद अदाकारा ने ऐलान किया है। ये एक प्रेम कहानी है। जिसमें अदाकारा रोमांटिक रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने इस मूवी से अदाकारा का पहला लुक भी जारी कर दिया है। फिल्म का नाम है 'द गर्लफ्रेंड'।

अल्लू अरविंद कर रहे हैं प्रोड्यूस

बता दें कि इस मूवी के निर्देशक राहुल रविंद्रन हैं। मूवी को अल्लू अर्जुन के पापा फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद बना रहे हैं। इसे अल्लू अरविंद के बैनर गीता आर्ट्स के तहत बनाया जा रहा है। ये गीता आर्ट्स बैनर की 51वीं मूवी है। जिसमें पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना को लीड रोल में कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक इस मूवी में रश्मिका मंदाना के अपोजिट लीड स्टार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अदाकारा रश्मिका मंदाना ने लिखा, 'दुनिया महान लव स्टोरीज से भरी हुई है। लेकिन यहां इनमें से कुछ ऐसी लव स्टोरीज भी हैं जिन्हें कभी सुना या देखा नहीं गया हो। 'द गर्लफ्रेंड' ऐसी ही एक कहानी है।' यहां देखें सामने आया अदाकारा रश्मिका मंदाना की इस अगली फिल्म का पहला लुक।

इन फिल्मों में बिजी हैं रश्मिका मंदाना

बता दें कि 'द गर्लफ्रेंड' के अलावा अदाकारा रश्मिका मंदाना जल्दी ही रणबीर कपूर स्टारर मूवी 'एनिमल' में नजर आएंगी। इसके अलावा अदाकारा के हाथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा 2' भी है। तो वहीं अदाकारा टाइगर श्रॉफ के साथ मूवी 'स्क्रू ढीला' में भी नजर आएंगी। तो क्या आप अदाकारा रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवीज को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments