पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरी शंकर अग्रवाल तूफानी जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर को विजयी बनाने की किये अपील

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरी शंकर अग्रवाल तूफानी जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर को विजयी बनाने की किये अपील

 

   गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला चुनाव समन्वयक बलोदाबाजार  गौरीशंकर अग्रवाल  आज ग्राम अमेठी (पलारी) पहुंचकर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  धनीराम धीवर  के पक्ष में सघन जनसंपर्क किए। उन्होंने ग्राम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की  भाजपा सरकार के उपलब्धियो को आम जनता को बताया एवं राज्य की कांग्रेस सरकार के विफलताओं एवं भ्रष्टाचार से लोगो को अवगत कराया। श्री अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी आम नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गांव गरीब किसान के बेटा  धनीराम धीवर  को आगामी आने वाले 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजई बनाने का आह्वान किया।

सभा को  धनीराम धीवर  ने भी संबोधित किया। आज के इस अवसर पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  धनीराम धीवर, भाजपा मंडल पलारी के अध्यक्ष श्री नंदकुमार वर्मा महामंत्री श्री पवन कुमार वर्मा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पोषण रजक, ग्राम के सरपंच श्रीमती नीता बाई निषाद, उप सरपंच कौशल कुमार निषाद, निषाद समाज के राष्ट्रीय सचिव  संजय राजपूत, निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  सूरज निषाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य  शंभू सिंह डहरिया, जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी तिलक वर्मा भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य  लोकेश यदु, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष  उमेश यदु, श्री रामलाल कुर्रे  विष्णु सेन, ग्राम कोसमंडी के सरपंच प्रतिनिधि  सुरेंद्र वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि  सेवक निषाद, बृजभान यदु  मिनेंद्र यादव,  कौशल साहू  कौशल फेकर महेंद्र यादव  टेकराम ध्रुव  मुकुट राम निषाद सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments