पांडातराई : बुधवार को पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव के फोंक नदी में दो सगे भाई डूब गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पांडातराई पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंची हुई थी। 6 घंटे के रेस्क्यू अभियान बाद दोनों भाई के शव को घटना स्थल के कुछ दुरी पर बरामद किया गया है। देर शाम तक मौके पर पुलिस व गोताखोर की टीम डटी रही।
संबंध में पांडातराई थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बिसेन राय के दोनों बेटे अमन व आनंद अपने बुआ के साथ नहाने के लिए नदी गए हुए थे। नहाने के दौरान वे दोनों गहरे पानी में चले गए।
इसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 11 बजे थाना में जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम को भेजी गई है। दोपहर 11 बजे से गोताखोर की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई थी। दोनों को शव को शाम 5 बजे के बाद बरामद किया गया। दोनों की उम्र 9 व 11 वर्ष थी।
घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के दो दीपक का एक साथ नहाने के दौरान दिखाई नहीं देने से परिजनों के ऊपर आपदा से आ गई है। दोनों सगे भाई एक साथ ही रहा करते थे। अचानक हुए इस घटना से सबकों झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, परिजनों को दोनों भाई को जल्द सही सलामत रेस्क्यू किए जाने की उम्मीद थी। घटना स्थल पर सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहीं। हर कोई दोनों भाई को सही सलामत रेस्क्य किए जाने की प्रार्थना कर रहे थे।लेकिन, शाम के समय दोनों भाई के शव मिलने के बाद मायूस होना पड़ा।
रेस्क्यू ऑपरेशन का दायरा भी बढ़ाया गया
मौके पर डूब जाने के बाद पुलिस व गोताखोर की टीम ने आसपास नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का दायरा भी बढ़ाया। इसके बाद भी दोनों का पता नहीं चल सक रहा था। वहीं इस घटना के बाद दुर्ग से विशेष गोताखोर की टीम को बुलाई गई, जो जांच की है। वर्तमान समय में नदी में कोई खास बहाव भी नहीं था। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि दोनों भाई ज्यादा दूर तक नहीं जा सकते है। बुधवार को करीब 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद दोनों का शव मिला है।
दोनों भाई को तैरना भी नहीं आता
परिजनों ने बताया कि दोनों भाई को तैरना भी नहीं आता था। यही कारण है कि ये गहरे पानी में चले गए। बुधवार शाम के समय पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आज गुरुवार को शव को पीएम किया जाएगा। इसके बाद परिजनों को शव को सौंप दिया जाएगा। आज गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Comments