मशहूर एक्ट्रेस का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन, 8 महीने थीं प्रेग्नेंट

मशहूर एक्ट्रेस का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन, 8 महीने थीं प्रेग्नेंट

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मलयालम टेलीविजन एक्ट्रेस डॉ. प्रिया का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 35 साल की एक्ट्रेस आठ महीने प्रेग्नेंट थीं 8 महीने गर्भवती एक्ट्रेस को बीते दिन (31 अक्टूबर) एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी साउथ के स्टार किशोर सत्या ने की है।

किशोर सत्या ने दी जानकरी 

साउथ एक्टर किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को दिल दहला देने वाली खबर दी है। ”मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री में एक और बड़ी एक्टर्स का निधन हो गया है। डॉ. प्रिया का कल दिल की गति रुकने से निधन हो गया। वह 8 महीने की गर्भवती थी। इस समय बच्चा आईसीयू में है। किशोर सत्या ने लिखा, ‘उनको और किसी भी तरह की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।

बेहद दुखी हैं एक्ट्रेस के पति और मां 

उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘रोती हुई मां अपनी इकलौती बेटी की मौत को एक्सेप्ट नहीं कर पा रही है। साथ ही प्रिया से प्यार करने वाले उनके पति नन्ना भी बेहद दुखी हैं। उनके पति उन्हें 6 महीने तक छोड़कर कहीं नहीं गए। कल रात हॉस्पिटल जाते वक्त मन में उदासी उमड़ पड़ी। आप उन्हें सांत्वना देने के लिए क्या कहेंगे। भगवन ने उन मासूमों पर, जो आस्तिक हैं, ये क्रूरता क्यों दिखाई ?’

इसके पोस्ट में कहा गया- ‘मन सवाल रिपीट कर रहा…अनुत्तरित सवाल…रंजूषा की मौत की चौंकने वाली खबर के बाद अब सिर्फ 35 साल का इंसान कब इस दुनिया से चला जाता है, मन यह कहने की इजाजत नहीं देता.. संवेदनाएं…प्रिया के पति और मां इस सदमे से कैसे उबरेंगे पता नहीं, उनको इसके लिए शक्ति दें।’

 

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments