गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : आज कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय कसडोल नगर में भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर के पक्ष में सघन जनसंपर्क किए। जन सम्पर्क करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के उपलब्धियो को आम जनता को बताये एवं राज्य की कांग्रेस सरकार के विफलताओं एवं भ्रष्टाचार से लोगो को अवगत कराये।
नगर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण के दौरान भाजपा प्रत्याशी किसान के बेटा धनीराम धीवर जी को आगामी आने वाले 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजई बनाने का आह्वान की। आज के इस अवसर पर कसडोल मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Comments