लैलूंगा भाजपा प्रत्याशी सुनीति को जन संपर्क में मिल रहा भरपूर आर्शीवाद

लैलूंगा भाजपा प्रत्याशी सुनीति को जन संपर्क में मिल रहा भरपूर आर्शीवाद

रायगढ़ :  लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीति राठिया ने राजपुर मंडल के दर्जनभर से अधिक गांव में जन संपर्क किया और लोगों के घर-घर जाकर मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राठिया ने राजपुर मंडल के खम्हार, जामबहार, भेलवाटोली, सरडेगा, बांसडांड, कोड़ासिया, फरसाकानी,  मुडागांव, बेसराबाहर, घटगांव, भालुकोना, बहामा, गुडुबहाल, टेटकाआमा व ईश्वरपुर में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीति राठिया ने हमारे संवादाता को बताया कि पूरे अंचल में एक प्रत्याशी के रूप में उन्हें और भाजपा को भरपूर समर्थन और आर्शीवाद मिल रहा है जिसके कारण उन्हें पूरी आशा है कि इस बार लैलूंगा में कमल अवश्य खिलेगा।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments