दिवाली से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी वर्ष, 2024 में 5 राशि के लोगों की होगी बंपर कमाई

दिवाली से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी वर्ष, 2024 में 5 राशि के लोगों की होगी बंपर कमाई

सनातन धार्म की परंपरा में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के जानकार बता रहे हैं कि दिवाली पर महालक्ष्मी वर्ष 2024 की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो दिवाली के बाद ग्रहों का बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनेगा। इसके अलावा इस साल दिवाली के पहले से ही शनि देव पूरे साल अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। जबकि मायावी ग्रह राहु पूरे साल (2024 में) मीन राशि में गोचर की अवस्था में रहेंगे और केतु पूरे साल कन्या राशि में संचरण करते रहेंगे। इतना ही नहीं, इसके अलावा भी कई संयोग बन रहे हैं। दरअसल साल 2024 में गुरु ग्रह वृषभ राशि में गोचररत रहेंगे। ऐसे में ग्रहों की ये दुर्लभ और शुभ स्थिति साल 2024 में भी 5 राशि वालों के लिए मंगलकारी रहेगी। आइए जानते हैं कि ग्रहों की स्थित से साल 2024 में किन 5 राशियों का भाग्योदय और आर्थिक लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि से संबंधित जातकों के लिए दिवाली से शुरू हो रहे महालक्ष्मी वर्ष 2024 बेहद शुभ साबित होने वाला है। दरअसल साल 2024 में आय के कई साधन विकसित होंगे। जिससे पूरे साल आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी महालक्ष्मी वर्ष 2024 किसी वरदान से कम नहीं है। चूंकि मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुधदेव हैं और ये व्यापार और वाणिज्य के कारक माने गए हैं। ऐसे में साल 2024 में बुध ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से खूब आर्थिक लाभ प्राप्त करेगें। साल 2024 में व्यापार में आर्थिक निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। साल 2024 में ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके लिए भाग्योदय का कारण बनेंगी। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित और इसके लिए योग्य जातकों को प्रस्ताव आएगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा करेंगे। सेहत की दृष्टि से भी मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2024 अनुकूल रहने वाला है।

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सिंह राशि वालों के लिए भी महालक्ष्मी वर्ष 2024 शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान बनने वाले ग्रहों के अद्भुत संयोग के व्यक्तित्व में निखार आएगा। चूंकि सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और दिवाली के बाद ये राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में सूर्य से नौकरी में पदोन्नति और रोजागार में उन्नति मिलेगी। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को नौकरी का कारक माना गया है। ऐसे में जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें 2024 में पदोन्नति मिल सकती है। इसके अलावा जो नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें भी सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। साल 2024 में शनि देव सिंह राशि वालों की तरक्की का कारण बनेंगे। यानी आने वाले नए साल में शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। ज्योतिषीय गणना में सूर्य देव सेहत के कारक माने गए हैं, ऐसे में सूर्य देव की कृपा से 2024 में स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी वर्ष 2024 आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। दिवाली से लेकर साल 2024 तक बनने वाले ग्रहों का शुभ संयोगों से लाभ प्राप्त होगा। महालक्ष्मी वर्ष 2024 बिजनेस और नौकरी के दृष्टिकोण से भी शुभ रहेगा। चूंकि व्यापार के कारक बुध इस राशि के स्वामी हैं इसलिए कन्या राशि वालों महालक्ष्मी वर्ष 2024 में बुध देव की कृपा भी प्राप्त होगी। परिणामस्वरूप बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। सेहत के लिहाज से भी साल 2024 अनुकूल रहेगा। इसके अलावा छात्रों के लिए भी 2024 बेहद शुभ है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी। यानी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की पूरी उम्मीद कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। इसके अलावा कपल्स को लव लाइफ में खुशहाली मिलेगी।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, महालक्ष्मी वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस राशि से संबंधित जातकों को साल 2024 में अपने ईष्ट और आराध्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए महालक्ष्मी वर्ष बेहद शुभ है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। चूंकि वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं, ऐसे में महालक्ष्मी वर्ष में मंगल देव की कृपा भी प्राप्त होगी। परिणामस्वरूप भूमि और भवन का सुख प्राप्त होगा या इसमें वृद्धि हो सकती है। हालांकि महालक्ष्मी वर्ष में मंगल देव की कृपा पाने के लिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा।

मकर राशि

महालक्ष्मी वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए भी शुभ कहा जा रहा है। दरअसल मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं और शनि देव दिवाली से ठीक पहले स्वराशि में गोचर कर गए हैं। ऐसे में दिवाली से शुरू होने वाले महालक्ष्मी वर्ष में मकर राशि के लोगों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। महालक्ष्मी वर्ष 2024 में परिवार से अन्य सदस्यों का भी भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। जिसके परिणामस्वरूप किसी बड़ी आर्थिक परेशानी से उबर सकते हैं। धन लाभ की दृष्टि से भी महालक्ष्मी वर्ष अनुकूल साबित होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में बहार आ सकती है। नए वर्ष में नौकरी में परिवर्तन का योग बनेगा जो आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातक नौकरी में खूब तरक्की भी करेंगे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments