मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पवनी में आमसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पवनी में आमसभा को किया संबोधित

नगर टुण्ड्रा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत पवनी के स्कूल मैदान मे पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी आमसभा मे आसपास से हजारो की संख्या मे पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, किसानो व ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे को वोट देने की अपिल की, वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। लगातार मोदी जी केवल जुमला फैला रहे है, 15 वर्षों तक रमन सिंह की सरकार केवल किसानो को झूठ बोलकर ठगा है, रमन सिंह ऐसा कोई सगा नही जिसको ठगा नही भी कहा। इसके आलावा कांग्रेस की सरकार किसान, मजदूर के हितों के लिए कार्य कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को ठगी है।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 2 घंटे मे ऋण माफ किया जायेगा। साथ ही 200 यूनिट तक बिजली का बिल आने पर कोई चार्ज नही देना पड़ेगा। 20 क्विंटल धान कांग्रेस की सरकार खरीदेगी। भूमिहीन परिवारों को 10 हजार रूपये भी देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को 500 रूपये मे घरेलू सिलेंडर छत्तीसगढ़ सरकार देगी। चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है, वही कांग्रेस की घोषणा पत्र का ब्याख्या करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का अपील किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनते ही पिछले पंचवर्षीय के भाति किसानो का कर्जा माफ किया जायेगा।

जहां उक्त कार्यक्रम मे कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिलाईगढ भागवत साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरसींवा पंकज चन्द्रा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनाखान युधिष्ठिर नायक, नगर पंचायत भटगांव उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, ताराचंद देवांगन, नेमीचंद केशरवानी, दीपक टण्डन, चन्द्रशेखर सोनवानी ,नगर पंचायत टुण्ड्रा अध्यक्ष मोतीराम साहू राजमहंत पुलस्त्य कुमार घृतलहरे, दिनेश देवांगन घनश्याम बारले,सतीश साहू, साधू देवांगन, हीवल, रमाकांत साहू,के साथ नगर पंचायत टुण्ड्रा जोन कांग्रेस के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments