सिंघम अगेन से करीना कपूर का फर्स्ट लुक आउट, एक्शन भरे बोल्ड अंदाज में आईं नजर

सिंघम अगेन से करीना कपूर का फर्स्ट लुक आउट, एक्शन भरे बोल्ड अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं, जो लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। मोस्ट हिट फ्रेंचाइजी को लेकर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने बीते महीने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। रोहित ने इसकी एक झलक अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। शूटिंग के एक महीने बाद रोहित ने फैंस को नया अपडेट दिया है। सिंघम अगेन को सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है।

मल्टीस्टारर फिल्म से करीना का लुक आउट

सिंघम अगेन की स्टार कास्ट को लेकर धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। दीपिका पादुकोण फिल्म में लेडी सिंघम के लुक में नजर आने वाली हैं। वहीं, अब मेकर्स ने करीना कपूर का लुक भी जारी कर दिया है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर भी एक्शन भरे अंदाज में नजर आने वाली हैं। करीना कपूर ने अपने लुक की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस भी इस शानदार फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। शेयर किए गए पोस्ट में करीना के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है।

खास पोस्ट के साथ लिखा खास कैप्शन

करीना कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह समय की बात है। पुलिस पद के साथ पुनः सेना में शामिल होना। सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था। अब तक 3 ब्लाॅकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, सिंघम अगेन। 16 साल लंबा जुड़ाव, कभी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।" इस मल्टीस्टारर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म 14 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का क्लैश पुष्पा 2 के साथ देखने को मिल सकता है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments