छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 :  महिलाओं की लगेगी ड्यूटी, पिंक बूथ में कराएंगी मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : महिलाओं की लगेगी ड्यूटी, पिंक बूथ में कराएंगी मतदान

एक विधानसभा में 250 महिलाओं की लगेगी ड्यूटी, नारी सशक्तीकरण की दिखेगी झलक 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने पुख्ता प्रबंध किया है। यह पहली बार होगा जब प्रदेश के जिन 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा वहां प्रत्येक विधानसभा में 10 पोलिंग बूथों में पिंक बूथ का गठन किया जाएगा। एक पिंक पोलिंग बूथ में चार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।

बिलासपुर जिले के अंतर्गत छह विधानसभा सीट को शामिल किया गया है। जिले में 250 महिला कर्मचारी इस बार चुनाव ड्यूटी करती नजर आएंगी। पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कर्मी भी महिलाएं ही रहेंगी। आयोग की योजना पर गौर करें तो जिले के जिन 10 सीटों में पिंक पोलिंग बूथ का गठन किया जाएगा वहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होगी।

महिला मतदाताओं की अधिकता वाले पोलिंग बूथों को चिन्हांकित करने का काम पूरा कर लिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा प्रशासनिक अमले द्वारा बीते दो दिनों से इन बूथों में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यहां महिलाओं को सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचने और मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित किया जा रहा है। महिलाओं से इस बात का आग्रह भी कर रहे हैं कि खुद वोट डालें और परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।

पिंक बूथों में यह सब आएगी नजर

  • पिंक पोलिंग बूथों को सजाया संवारा जाएगा। मतदाताओं के बैठने के लिए चेयर बिछाए जाएंगे। मतदान परिसर में टेंट व पंडाल भी लगाए जाएंगे।
  • सेल्फी जोन रहेगा। मतदान करने के बाद महिलाएं यहां सेल्फी लेंगी। सेल्फी लेने के बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार भी करेंगी।
  • पोलिंग बूथ परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी।
  • महिला मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • नि:शक्तजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। रैंप भी बनाए जाएंगे।

विधानसभावार महिला मतदाताओं की संख्या

  • कोटा 82,658
  • तखतपुर 1,20,039
  • बिल्हा 1,00421
  • बिलासपुर 1,26,558
  • बेलतरा 1,22,625
  • मस्तूरी 1,50,660

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments