भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, चुनाव पर्ची और झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद, हिरासत में लिए गए आरोपी

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, चुनाव पर्ची और झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद, हिरासत में लिए गए आरोपी

 रायपुर :  राजधानी में मंगलवार की रात चुनाव पर्ची और झंडा लगाने के विवाद में भाजपा के तीन कार्यकताओं पर हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया। हालांकि अलग-अलग थाने से पहुंचे पुलिस बल ने आक्रोशितों को शांत कराया

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अश्विनी नगर का है। बहरहाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 15 से अधिक युवक दिख रहे हैं। इनमें से कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि बीते गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर प्रचार के दौरान हमला किया गया था। बृजमोहन बैजनाथ पारा में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनसे धक्का-मुक्की की गई। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली थाने पहुंच गए थे। मामले मे पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार किया था।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments