लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह

पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत पत्थलगांव में आज सुबह 8 बजे से सुचारू रूप से मतदान शुरू हो गया है। मतदान अधिकारियों ने निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्धारित समय पर मॉकपोल प्रक्रिया को पूरी करने के बाद मतदान के नियत समय सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है।

 

आपको बता दें निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों द्वारा जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु निरंतर माॅनिटरिंग की जा रही है। बात करें यहां पत्थलगांव के विधानसभा की तो 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें मुख्य भिड़ंत कांग्रेस और भाजपा के बीच देखा जा रहा है। वहीं सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोटिंग करने हेतु उत्सुकता देखी जा रही है।

 

सुबह ही यहां कांग्रेस के उम्मीदवार श्री रामपुकार सिंह ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और मतदातों से लोकतंत्र के इस महापर्व पर अधिक से अधिक अपने मताधिकार का उपयोग करने अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने अपने गृहग्राम में मतदान किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अपना कीमती वोट दिया है अब आप सबकी बारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करती हूं। इस दौरान पोलिंग बूथों पर मतदान करके लोग सेल्फी लेते हुए काफी संख्या में नजर आए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments