सेक्टर टुंडरा में 75 परसेंट हुआ मतदान

सेक्टर टुंडरा में 75 परसेंट हुआ मतदान

बलौदाबाजार :  17 नवम्बर के विधान सभा चुनाव सेक्टर टुण्डरा में कुल 7000 मतदाता रहे हैं, प्रथम पहर में महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया पूरे समय मतदान शांति पूर्वक जारी रहा। वाहनों से मतदाताओं को लेजाने एवं वापस लाने का दौर दिन भर जारी रहा ।कुल 7 नगरीय मतदान केन्द्र क्रमशः 12,13,14,15,16,17,18 बनाये गये थे जहां मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा अधिकारियों ने बखूबी अपने कर्तब्यों का निर्वहन किये।अनुमानतः नगर टुण्डरा में कांग्रेस प्रथम स्थान पर,भाजपा दूसरे स्थान पर एवं बसपा तीसरे स्थान पर रहेंगे।सभी सातों बूथों में औषत 75 प्रतिशत मतदान होने की संभावना दिख रही है ।

कविता प्राण लहरे द्वारा बूथों का निरीक्षण भी किया गया,नगर टुण्डरा के सभी केन्द्रों में जा कर मतदान का हाल जाना । कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का तोड किसी अन्य पार्टी के पास नहीं रहा है , महिलाओं का विशेष रूझान गृह लक्ष्मी योजना में 15000 रूपये नगदी खाता में आने का फोकस क्षेत्रों में धूम मचाते दिखने लगा है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी रहा है अब 3 दिसम्बर के दिन का इंतजार रहेगा कि ताजपोशी किसके शिर होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments