वर्ल्डकप की खुमारी ने बढ़ाया हवाई किराया, रायपुर से अहमदाबाद के दाम 46 हजार रुपये बढ़े

वर्ल्डकप की खुमारी ने बढ़ाया हवाई किराया, रायपुर से अहमदाबाद के दाम 46 हजार रुपये बढ़े

देशभर में इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमारी छाई हुई है और रविवार को भारत व आस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ने वाला है। इस हाइ वोल्टेज मुकाबले को देखने रायपुर से भी काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद जा रहे है। इसका असर यह देखा जा रहा है कि रायपुर से दिल्ली फ्लाइट को फुल हो चुकी है और रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 22 से 28 हजार रुपये तक पहुंच चुका है।

इसके साथ ही रायपुर से अहमदाबाद का हवाई किराया 55 हजार पहुंच गया है। ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून ही इतना बढ़ गया है कि इतनी महंगी टिकट में भी लोग यात्रा कर रहे है। सामान्य दिनों में रायपुर से दिल्ली 6500 से 8500 रुपये और रायपुर से अहमदाबाद 8000-9000 रुपये रहता है। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने कहा कि दिल्ली व अहमदाबाद की सारी फ्लाइटें फुल जा रही है, इसके चलते ही हवाई किराया आसमान पर पहुंचा है। सोमवार से हवाई किराया सामान्य हो जाएगा।

रायपुर से दिल्ली का इतना महंगा किराया के चलते बहुत से यात्रियों को तो टिकट ही नहीं मिल पाई और जिनको मिल रही थी उन्हें इतने महंगे में यात्रा करना सही नहीं लगा। इसके चलते उन्होंने रायपुर से दिल्ली की टिकट न लेकर नागपुर से दिल्ली की टिकट बुकिंग कराई और रायपुर से नागपुर की यात्रा टैक्सी में की। मालूम हो कि रायपुर से दिल्ली के लिए आठ उड़ानें चलती है, इनमें से सात इंडिगो की उड़ान है तथा एक विस्तारा एयरलाइंस की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments