आगामी 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने से पहले पार्टी समर्थकों द्वारा खुलेआम किया जा रहा जीत का दावा

आगामी 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने से पहले पार्टी समर्थकों द्वारा खुलेआम किया जा रहा जीत का दावा

पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) :  सूबे में विधानसभा चुनाव थमने के बाद अब 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव के परिणाम पर राजनीतिक दलों के साथ साथ वोटरों की भी निगाहें टिकी हुई है। पार्टियों द्वारा खुलेआम जीत के दावे पर घमासान मचा हुआ है जैसे जैसे चुनाव के परिणाम की तारीख नजदीक आ रही है हर तरफ़ राजनीतिक दलों में कोलाहल मचा हुआ है। चाय दुकान,पान ठेले हो या फिर सार्वजनिक स्थान हर ओर अपने चहेते चेहरों के समर्थन में समर्थक चर्चा करते नजर आ रहे हैं। यदि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 14 की बात किया जाये तो कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दूसरे निर्दलीय पार्टीयों के समर्थक अपने चहेते उम्मीदवारों के कसीदे पढ़ रहे हैं। इस बार सियासी पार्टीयां द्वारा विरोधी दलों को मात देने के लिए एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली चालें चली हैं।

इसी क्रम में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का जिक्र होना भी लाजमी है क्योंकि यह विधानसभा दशकों से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। वहीं इस बार कांग्रेस से 9वीं बार विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह और भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के बीच लोगों द्वारा कांटे की टक्कर होना माना जा रहा है। हालांकि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरे शिवशंकर साय पैंकरा ने इस सीट पर बाजी मार ली थी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने साल 2018 के चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। 2018 वि.स. के चुनाव में जनता ने फिर से पत्थलगांव से रामपुकार सिंह को ही भारी मतों से चुना। वहीं 2023 के चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के उम्मीदवार क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर हो चुके हैं। मगर मजबूत पकड़ बना पाने में सफल कौन हो पाता है यह तो विधानसभा चुनाव के नतीजे ही उजागर करेंगे।

पत्थलगांव में काफी दिलचस्प होगा 2023 के विधानसभा चुनाव का परिणाम–

पत्थलगांव विधानसभा से 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस से रामपुकार सिंह पर शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया तो वहीं भाजपा की बात करें तो भाजपा ने रायगढ़ लोकसभा से सांसद के रूप में चुनी गई श्रीमती गोमती साय को इस बार विधायक प्रत्याशी घोषित कर दांव आजमाया है। इस बार जशपुर जिले समेत पत्थलगांव की जमीन पर भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा जोरों शोरों से जारी रहा। हालांकि 5 सालों में पत्थलगांव समेत जिले के कई क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनेकों दौरे कार्यक्रम भी रहा। और उन्होंने जिलेवासियों के विकास हेतु करोड़ों की सौगात भी दी। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां कांग्रेस ने भारी मतों से विजय प्राप्त की। 2013 में यहां भाजपा की जीत का परचम लहराने के बावजूद 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट दी। इस बार श्री सिंह ने धुंआधार प्रचार करते हुए चुनाव में कुल 36686 वोटों से जीत हासिल कर ली थी।

अब कुनकुरी विधानसभा की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को यह सीट से हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस ने विधायक के रूप में 2018 के चुनाव में यूडी मिंज को उतारा था और उन्होंने यह सीट में कुल 69896वोट पाए और दूसरी ओर भाजपा से 2018 के विधायक प्रत्याशी भरत साय को कुल 65603वोट मिले। हालांकि इस विधानसभा में भाजपा ने अपनी सीट जरूर खो दी मगर दबदबा देखने को मिला क्युकी महज 4हजार से अधिक वोट से ही कांग्रेस ने जीत हासिल की।

वहीं भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की सबसे प्रभावशाली शीट जशपुर की बात करें तो यहां मिशन घरवासपी के महानायक स्व. दिलीप सिंह जूदेव का नाम सबसे पहले आता है। स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने एक ऐसे नेता थे जिन्होंने मूंछों पर दांव लगाकर राजनीतिक इतिहास की धारा की बदल दी। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस से विनय भगत और भाजपा से गोविंद राम भगत के बीच काटें की टक्कर नजर आ रही थी मगर हुआ कुछ ऐसा कि इस बार करीब 8हजार अधिक वोटों से कांग्रेस विधायक विनय भगत ने बाजी मार ली। इस 2018 के चुनाव में भाजपा के गोविंद राम भगत को कुल 63927वोट मिले तो वहीं विनय भगत को 71963वोट प्राप्त हुए और कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी।

अब मतदान पूर्ण होने के बाद सभी पार्टी के लोगों द्वारा क्षेत्र की जनता के वोट किस पार्टी को अधिक मिले इसका गुना भाग लगाने का सिलसिला जारी है। हालांकि अब आगामी 3 दिसंबर को देखना यह होगा कि इस 2023 के विधानसभा चुनाव में जशपुर,कुनकुरी और पत्थलगांव तीनों विधानसभा में जीत का सेहरा किस किस पार्टी के प्रत्याशियों के सर पर सजेगा।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments