नई दिल्ली : 26 वर्षीय भारतीय महिला कल्पना बालन के मुंह में 38 दांत हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। औसतन किसी युवा के मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन कल्पना इस मामले में दुनिया में सबसे अलग हैं। बालन के निचले जबड़े पर चार दांत और ऊपरी जबड़े पर दो अतिरिक्त दांत हैं। कुल दांतों की संख्या 38 हैं।