नारायणपुर : जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदई की पहाड़ी का है।
जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत अमदई स्थित निको माइंस में सुबह काम करने मजदूर निकले थे। तभी नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में तीन मजदूर आ गए। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घायल मजदूर के सिर में चोट आई है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments