छत्तीसगढ़ में रुझानों से बीजेपी के जीत के कुछ मास्टर स्ट्रोक पर एक रिपोर्ट पर नजर डालते हैं

छत्तीसगढ़ में रुझानों से बीजेपी के जीत के कुछ मास्टर स्ट्रोक पर एक रिपोर्ट पर नजर डालते हैं

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार  : पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस भरोसा बरकरार सहित विभिन्न घोषणा पत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरी लेकिन भाजपा का सबसे  असरदार फार्मूला महतारी वंदना योजना कांग्रेस के सभी घोषणा पत्र पर भारी साबित हुआ जिसका ताजा प्रमाण आज के रुझान से साफ दिखा।गौरतलब हो कि भाजपा का यह फार्मूला छत्तीसगढ़ में सबसे अचूक मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ कुछ विधानसभा में भले ही फेल रहा लेकिन ज्यादातर विधानसभा में यह फार्मूला सुपर डुपर हिट रहा जो भाजपा को छत्तीसगढ़ में ताज पहनने का मौका दिया।कांग्रेस ने इस फार्मूले का तोड़ के लिए एक सप्ताह बाद महिलाओं को लाभ देने के लिए योजना लाया लेकिन तब तक रेस में भाजपा आगे निकल गया था।और तब तक महिलाओं को कांग्रेस के घोषणा को समझने का अवसर नहीं मिल पाया, जिसका नतीजा यह हुआ कि महिलाओं ने मतदान में उत्साह दिखाया।सभी एग्जिट पोल के दावों में  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे कि लगातार बात परिमाण पूर्व हो रहा था जिसको महतारी वंदना योजना सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदाताओं ने विश्वास जताया यह कहना गलत नहीं होगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments