दिल्ली दौरे पर अरुण साव, कहा-छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जनता ने सिखाया सबक, भ्रष्टाचार, माफिया और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया

दिल्ली दौरे पर अरुण साव, कहा-छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जनता ने सिखाया सबक, भ्रष्टाचार, माफिया और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बड़े वादों के साथ बनीं थी।

लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग की जनता के हितों के खिलाफ काम किया। छत्तीसगढ़ को अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया। जनता को लूटकर अपना घर भरा। यह बाते दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कही।

इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी। न सिर्फ लड़ी बल्कि जीत भी हासिल किया। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह को स्वीकार किया।

उनकी गारंटी को स्वीकार किया और बीजेपी को ऐतिहासिक बहुमत से जीत दिलाई। उन्होंने आगे कहा कि हम दिसंबर महीने से ही गारंटी और वादों पर काम करना शुरू करेंगे। अब डबल इंजन सरकार होगी जो विकास अवरोध हुआ है वह तेज गति के साथ बढ़ेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ को लूटने वाले लोगों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया है। जब भी कांग्रेस पार्टी चुनाव में हारती है ईवीएम को लेकर प्रश्न खड़ा करती है।

यह हर बार का बहाना है। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांकने के बजाय ईवीएम को दोष देती है। कल तक 75 पार का नारा दिया जाता था आज 35 सीटें जीते हैं। मैं दिल्ली दौरे पर लोकसभा की कार्रवाई के लिए आया हूं।

स्वाभाविक रूप से दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात होगी। पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। सभी कार्यकतार्ओं को साथ लेकर हमने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब समय है जनता की सेवा करने का।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments