गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बुधवार 13 दिसंम्बर 2023 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही अरुण साव एवं विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री व अरुण साव एवं विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के जीवंत प्रसारण को जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायतों में टीवी एवं कम्प्यूटर सिस्टम से लोगों ने देखा। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण करते देख लोग काफी उत्साहित हुए।
कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार शपथग्रहण समारोह के जीवंत प्रसारण को देखने की व्यवस्था सभी जनपद पंचायत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में किया गया था। सरकार गठन को लेकर लोगों में उत्साह था कि घोषणा पत्र में किये गए वादे अब जल्द पूरे होंगे। इसमें किसानों को दो वर्ष का बोनस राशि का भुगतान व 3100 रुपये में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना प्रमुख हैं।
Comments