RDA उपाध्यक्ष और सदस्यों समेत इनकी सेवाएं समाप्त...आदेश जारी

RDA उपाध्यक्ष और सदस्यों समेत इनकी सेवाएं समाप्त...आदेश जारी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर सेवाएं भी समाप्त की जा रही है।

इसी कड़ी में रायपुर विकास प्राधिकरण  के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर की सेवाएं राज्य सरकार ने समाप्त कर दी है।

आरडीए के सदस्यों की भी सेवाएं समाप्त

बता दें कि, रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता राय, मुकेश साहू और चंद्रवती साहू की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सतीश जग्गी की भी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments