प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार ने चुनाव में जो घोषणा किये उसे निभाते हुए सुशासन का संदेश दिया है: भाजपा नेता पवन साहू    

प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार ने चुनाव में जो घोषणा किये उसे निभाते हुए सुशासन का संदेश दिया है: भाजपा नेता पवन साहू    

 गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार :- भारत रत्न  पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान बोनस वितरण समारोह कार्यक्रम के माध्यम से समूचे प्रदेश के किसानों को एकमुश्त दो साल का बकाया बोनस राशि को ऑनलाइन किसानों के खाते में ट्रांजेक्शन करके प्रदेश में खुशहाली एवं समृद्धि के दिन को पुनः लौटा दिए हैं जिससे प्रदेश के समूचे किसानों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है।

उक्तशय पर चर्चा करते हुए कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय जननायक दिग्गज भाजपा नेता पवन कुमार साहू ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जो चुनाव में जनता से वादा किये थे उन्हें आज देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूरा करके जनता के सुख दुख में डबल इंजन की हमारी सरकार का वचन पूरा होने से प्रदेश के समूचे वर्गों में अटूट विश्वास एवं समृद्धि का नया सूर्योदय हुआ है।

निश्चित ही प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार चहुंमुखी विकास की इतिहास रचने में सार्थक प्रयास करते रहेगी।श्री साहू ने आगे यह भी कहा कि हमारी सरकार ने 25 दिसम्बर को   बलौदाबाजार जिला के 1 लाख 77हजार 377 किसानों के 279 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि को बोनस एकमुश्त ऑनलाइन किसानों के खाते में अंतरण कर उनका सम्मान किये हैं।जिसके चलते किसानों का दुगुना विश्वास डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन  छत्तीसगढ़ में विकास की शत प्रतिशत गंगा बहेगी, श्री साहू ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में सबके साथ न्याय होगा किसी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगी।सबके साथ सबके विकास की रीति नीति के साथ समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की नया आयाम स्थापित होगी।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments