गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार जिला के कसडोल विधानसभा में विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान चुनावी शोरगुल के बीच एक सरकारी कर्मचारी पंचायत सचिव का कारनामा हैरतअंगेज करने वाला था जिसके कारनामे ने चुनाव आयोग सहित जिला प्रशासन के सारे नियमों को बौने बना दिया था।
उक्तशय की जानकारी देते हुए लोकप्रिय युवा नेता मुरारी साहू ने मीडिया के माध्यम से कहा कि कोलिहा(लवन)निवासी हरिकिशन वर्मा जो वर्तमान में ग्राम पंचायत सकरी जनपद पंचायत बलौदाबाजार में पंचायत सचिव के पद पर आसीन है।उनके द्वारा कसडोल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव अवधि में प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोबाईल व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप्स प्रचार प्रसार कर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन किये जाने का मामला है।
इसके अलावा प्रत्याशी के आभार मेसेज को आरोपी अपने मोबाईल व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर दिखाते रहा है।जिसकी शिकायत हुए एक माह से ऊपर हो गया है लेकिन जिला पंचायत बलौदाबाजार आरोपी सचिव के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किये गए हैं जिससे जिला पंचायत बलौदाबाजार के कार्रवाई को लेकर अनेक प्रश्नचिन्ह लागू होता है।
साहू ने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जिला पंचायत सी ई ओ को डर सता रही है या और कुछ वजह है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होने से जिला पंचायत बलौदाबाजार से लोगों का विश्वास उठ गया है।श्री साहू ने कहा कि यदि आरोपी पर जिला पंचायत जल्दी कोई मापदंड तय नहीं करेगा तो वह आंदोलन के बाध्य होंगे कि बात कहा।
वहीं आरोपी हरिकिशन वर्मा पंचायत सचिव ने आरोप को निराधार बताया।जिला पंचायत सी ई ओ नम्रता जैन ने मीडिया को बताया कि मामले की जाँच के बाद ठोस कार्रवाई होगी।जनपद पंचायत सी ई ओ एम एल मंडावी ने कहा एक सप्ताह में जिला पंचायत को रिपोर्ट देंगे अंतिम कार्रवाई जिला पंचायत सुनिश्चित करेंगे।


Comments