मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का किया औचक निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का किया औचक निरीक्षण

 रायपुर, 25 दिसम्बर 2023 :- उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर (अधिकारी एवं कर्मचारी), रहंगी रोड, चकरभांठा में स्थित ’’एफ’’,’’जी’’’’एच’’ एवं ’’आई’’ टाईप कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन भवनों एवं पूर्व से निर्मित मकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्हांने निरीक्षण के समय निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए,

ताकि कॉलोनी परिसर में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। निर्माणाधीन मकानों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से हो, मकानों के रंग-रोगन कराए जाने, सीपेज की समस्या को दूर करने व दीवारों की दरारों को दुरूस्त करने के दिए।

निरीक्षण के दौरान  व्ही.एन.के. शास्त्री (एस.डी.ओ. (बीएंडआर),  प्रशांत मिश्रा (सब इंजीनियर),  एन.एसबघेल (एस.डी.ओ. (ई. एंड एम.),  देवेन्द्र यादव (सब इंजीनियर) (ई. एंड एम.) उपस्थित थे, उन्हें निरीक्षण के दौरान पायी गई खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में स्थित क्लब, जजेस क्लब, अतिथि गृह एवं विशिष्ट अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल  अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.व्ही.एल.एन. सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर  फनेन्द्र कुमार बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी  रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments