अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया : बृजमोहन अग्रवाल

अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया : बृजमोहन अग्रवाल

  रायपुर, 25 दिसम्बर 2023 :-  पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी एक देशभक्त और सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सर्वसाधारण के विकास की ओर ध्यान दिया, उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन में शुचिता लाने का प्रयास किया।

यह बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड में महाराजबंद तालाब के समीप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही।

 अग्रवाल ने इस मौके पर कार्यक्रम स्थल में स्वर्गीय वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने महाराजबंद तालाब के पास स्थित चौक का नामकरण अटल जी के नाम पर अटल चौक करने की घोषणा की। साथ ही अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा भी की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments