पुलिस ने जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जांजगीर :  जिले की थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम चंगोरी में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर टीम के साथ मिलकर अकलतरा पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी 3000/रुपये, 52 पत्ती तास एवम घटना स्थल से 09 नग मोटर साइकिल बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

na

अकलतरा थाना और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई 

मिली जानकारी के अनुसार थाना अकलतरा/ सायबर टीम पुलिस को मुखबीर की सूचना मिला कि, थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चगोरी में पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। इस सुचना पर पुलिस ने आरोपी सुरेश सिदार निवासी गुरुनानक चौक पुराना धान मंडी थाना तोरवा, धीरज सिंह निवासी कोटमीसोनर, आदित्य कुर्रे निवासी चिल्हाटी थाना सरकंडा को जुआ खेलते पाया गया है। 

na

 

वही मुसाफिर चेकिंग का अभियान चलाया गया, इस दौरान कुल 135 मुसाफिरों को चेक कर उनका डिटेल प्राप्त किया गया है साथ ही उनके फिंगरप्रिंट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर की भी जानकारी लिया गया है। साथ ही बाहर से जितने भी लोग आए थे उन सभी का SS रोल भी जारी किया जा रहा है। यह अभियान पूरी जिले में प्रातः10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलाया गया है। 

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments