छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज, तापमान बढ़ने से ठंड से मिली राहत

छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज, तापमान बढ़ने से ठंड से मिली राहत

रायपुर : प्रदेश के मौसम के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई जिसके चलते ठंड से राहत मिली है। बीते दो दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। वही दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री का इजाफा हुआ है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो तीन दिनों से प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव हुआ है. जिसकी वजह से भी सर्दी में कमी देखी जा रही है. मंगलवार को सरगुजा संभाग के अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. नारायणपुर में पारा लुढ़कर 9.2 डिग्री हो गया. जशपुर में हालांकि न्यूनतम तापमान में राहत देखने को मिली. यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी रायपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया है. कुछ दिनों पहले राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री पर पहुंच गया था। सबसे अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments