प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जारी है धान खपाई का खेल, पूर्व सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज 

प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जारी है धान खपाई का खेल, पूर्व सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज 

गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा से लगे सीमावर्ती जिलों में धान खपाने का खेल इस साल भी जारी है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इधर पुलिस प्रशासन छोटी-मोटी कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रही है। ऐसे ही एक मामले में जब्त किया गया धान उठाकर ले जाने वाले दबंग पूर्व सरपंच के पति के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  

दरअसल, 10 दिसंबर को बरबहली के नवापारा में लोचन ध्रुव के घर के आगे 500 बोरा धान के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम अर्पिता पाठक ने जब्ती के निर्देश दिए। तब पटवारी ने जब्ती की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के समय कोई भी सामने नहीं आया था, इस वजह से जब्त किए गए 500 बोरे धान को ग्राम कोटवार जयचंद प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया था। 

पूर्व सरपंच के पति ने जब्त धान पर दावा कर बेच दिया 
इसके दो दिन बाद कुछ रकबा के आधार पर पूर्व सरपंच पति पुनीत सिन्हा ने दावा किया, जिसके बाद मामले में रकबा पड़ताल और जांच किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान 24 दिसंबर को जब्तशुदा धान को पुनीत सिन्हा ने बरबहली केंद्र में ले जाकर बेच भी दिया। मामले में कोटवाकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन सुस्त पड़ी पुलिस ने दो दिन बाद अब जाकर कहीं मामला दर्ज किया है।  
  

धान का अवैध परिवहन जारी

धान की ज्यादा कीमत मिलती है इस वजह से ही हर साल भारी मात्रा में ओडिशा से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन होता है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने सीमा पर 20 से ज्यादा चेक पोस्ट बनाने के साथ ही क्राइम टीम भी तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी धान का अवैध परिवहन लगातार जारी है। वहीं पिछले डेढ़ महीने में प्रशासन की ओर से गिनती के 12 वाहनों को जब्त किया गया, जिसमें करीबन 1600 बोरी धान जब्त किया गया है।

 

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments